ZIM vs AFG, 2nd ODI 2024 Match Winner Prediction: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
अफ़ग़ानिस्तान ने पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, जहां अज़मतुल्लाह ओमरजई ने 4 विकेट झटककर विपक्षी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया हैं. टीम का गेंदबाजी आक्रमण, जिसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी, और फज़लहक फ़ारूक़ी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, ज़िम्बाब्वे की कमजोर बल्लेबाजी को एक बार फिर परेशानी में डाल सकता है.
Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 2nd ODI Match 2024: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला कल यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. पहला वनडे मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के हाथों में थीं. जबकि, अफगानिस्तान की अगुवाई हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) कर रहे थे. ZIM vs AFG, ODI International Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान एक दूसरे खिलाफ कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन अफगानिस्तान की गेंदबाजी ने ज़िम्बाब्वे को बैकफुट पर धकेल दिया था. अफगानिस्तान ने पहले मैच में ज़िम्बाब्वे को 44/5 पर रोक दिया था, और अब वह इस लय को बरकरार रखते हुए सीरीज़ में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा. ज़िम्बाब्वे की टीम पहले मैच में बल्लेबाजी की विफलता के कारण संघर्ष करती नजर आई. क्रेग एर्विन, सीन विलियम्स, और सिकंदर रज़ा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का आधार हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन पहले मैच में उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा हैं.
ज़िम्बाब्वे की टीम के युवा खिलाड़ियों, जैसे तदीवानाशे मारुमानी और बेन करन, से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. मारुमानी की वनडे औसत मात्र 15.71 है, जो टीम की शीर्ष क्रम की कमजोरी को दर्शाती है. बेन करन, जिन्होंने हाल ही में अपना डेब्यू किया, ने शुरुआती संकेत दिए हैं कि वह भविष्य में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़रबानी और रिचर्ड एन्ग्रावा टीम की अगुवाई करेंगे. ज़िम्बाब्वे की गेंदबाजी में गहराई है, और यदि वे शुरुआती विकेट चटका पाते हैं, तो अफ़ग़ानिस्तान को चुनौती दी जा सकती है.
बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान ने पहले मैच में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, जहां अज़मतुल्लाह ओमरजई ने 4 विकेट झटककर विपक्षी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया हैं. टीम का गेंदबाजी आक्रमण, जिसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी, और फज़लहक फ़ारूक़ी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, ज़िम्बाब्वे की कमजोर बल्लेबाजी को एक बार फिर परेशानी में डाल सकता है. बल्लेबाजी में टीम के पास संतुलन है. हशमतुल्लाह शाहिदी और रहमत शाह जैसे अनुभवी खिलाड़ी मध्य क्रम को स्थिरता प्रदान करते हैं. सिदिकुल्लाह अतल और अब्दुल मलिक जैसे युवा खिलाड़ी टीम के शीर्ष क्रम को मजबूती देने की कोशिश करेंगे.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs AFG Head To Head)
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टीम के बीच अबतक कुल 28 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान अफगानिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अफगानिस्तान ने 18 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है. अफगानिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत है. हालांकि जिम्बाब्वे को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (ZIM vs AFG Match Prediction)
बता दें कि अफगानिस्तान की टीम शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर अफगानिस्तान की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. अफगानिस्तान के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे दूसरा वनडे मुकाबला जीत सकती हैं.
जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 30%
अफगानिस्तान की जीत की संभावना: 70%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
ज़िम्बाब्वे: तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन करन, डियोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड एन्ग्रावा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, ट्रेवर ग्वांडु.
अफगानिस्तान: सिदिकुल्लाह अतल, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, एएम ग़ज़नफर, फज़लहक फ़ारूक़ी, नावेद ज़द्रान.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

