देश की खबरें | एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर काफी अच्छी तरह से चल रहा हैः प्रवक्ता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, एक नवंबर जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) का दूसरी बालिका बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर काफी अच्छी तरह से चल रहा है। यह शिविर हफ्ते भर चलेगा।

एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि नागरोटा में 28 अक्टूबर को शुरू हुए इस शिविर में करीब 200 लड़कियां हिस्सा ले रही हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 3652 नए केस, 24 की मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण कार्यक्रम को इस तरह से चलाया जा रहा है जिससे कैडटों को एनसीसी के विशाल क्षेत्र से संबंधित सभी तरह की चीजों सीखने को मिलें।

प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले कैडेटों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में दूसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, मंगलवार को 94 सीटों पर डालें जाएंगे वोट.

उन्होंने बताया कि बैरक आवंटित करने से पहले कैडेटों की रैपिड एंटीजन जांच की गई थी। यह चरणबद्ध तरीके से दोबारा भी की गई है।

जम्मू में एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सतीश कुमार भी शिविर में गए थे और उन्होंने शिविर चलाने के लिए बटालियन के प्रयासों को सराहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)