नयी दिल्ली, तीन सितंबर सरकारी कंपनी एनबीसीसी को चुनाव आयोग से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में कार्यालय भवन का डिजायन तैयार करने व निर्माण के लिये 150 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
एनबीसीसी ने शेयर बाजारों को बताया कि उसने भवन की योजना, डिजायन और निर्माण के लिये चुनाव आयोग के साथ एक सितंबर को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
कंपनी परियोजना के प्रबंधन परामर्शदाता के रूप में काम करेगी।
उसने कहा, ‘‘इसकी लागत 150 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY