भुवनेश्वर, 27 सितंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रताप सारंगी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया।
सिंह का लंबी बीमारी के बाद रविवार को नयी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।
पटनायक ने ट्वीट किया, ''वरिष्ठ नेता तथा पूर्वी केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। भारतीय राजनीति में उनका योगदान बेमिसाल है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी ओर से संवेदनाएं। ''
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री प्रधान ने ट्वीट किया ''पूर्व रक्षा मंत्री तथा दिग्गज भाजपा नेता श्री जसवंत सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने विभिन्न क्षमताओं से निष्ठापूर्वक देश की सेवा की। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी ओर से गहरी संवेदनाएं।''
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री प्रताप सारंगी ने शोक संदेश में कहा कि भाजपा को मजबूत करने और केंद्रीय मंत्री के रूप में देश के लिए किए गए कार्यों के लिये सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद बैजयंत पांडा ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY