Alexei Navalny Death: नवलनी की जेल में मौत हो जाने के बाद उनकी अंत्येष्टि की जा रही
Credit - Latestly.Com

नवलनी की मृत्यु के बाद, उनके शव को प्राप्त करने के लिए परिवार के सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. नवलनी को सरकार में भ्रष्टाचार और रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है. उनके समर्थकों ने कहा है कि मास्को में कई गिरिजाघरों ने उनके लिए प्रार्थना सभा का आयोजन करने से इनकार दिया, लेकिन आखिरकार मारयिनो जिला स्थित एक गिरिजाघर ने इसकी अनुमति दे दी.

नवलनी, 2020 में उन्हें जहर दिये जाने, जर्मनी में उपचार कराये जाने और इसके बाद रूस लौटने पर गिरफ्तार किये जाने से पहले मारयिनो के इसी गिरिजाघर में रहे थे. ‘द चर्च ऑफ द आइकन ऑफ द मदर ऑफ गॉड सूथे माय सॉरोज’ ने हालांकि अपने सोशल मीडिया पेज पर कोई जानकारी साझा नहीं की है. नवलनी को पास स्थित बोरीसोवस्कोये कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. नवलनी की मां ल्यूडमिला नवलनाया ने 16 फरवरी को उनकी मृत्यु हो जाने के बाद उनका शव प्राप्त करने के लिए आठ दिनों तक मशक्कत की. यह भी पढ़ें : Bangladesh Fire Update: बांग्लादेश में सात मंजिला इमारत में लगी आग, कम से कम 46 लोगों की मौत

अधिकारियों ने यह दलील दी थी कि वे शव नहीं सौंप सकते क्योंकि पोस्टमार्टम किया जाना बाकी है. नवलनाया ने एक वीडियो संदेश के जरिये राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शव सौंपने का आग्रह किया था ताकि वह गरिमापूर्ण तरीके से अपने बेटे की अंत्येष्टि कर सकें. नवलनी चरमपंथ के आरोप में 19 साल जेल की सजा काट रहे थे. उन्हें पिछले साल दिसंबर में मध्य रूस के दूरदराज के आकर्टिक क्षेत्र में खार्प शहर स्थित उच्चतम सुरक्षा वाली एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था.