देश की खबरें | थॉमस और उबेर कप के लिये राष्ट्रीय शिविर रद्द
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर अगले महीने होने वाले थॉमस और उबेर कप फाइनल के लिये हैदराबाद में लगने वाला राष्ट्रीय बैडमिंटर शिविर रद्द कर दिया गया है क्योंकि यह स्पष्ट हो गया कि खिलाड़ियों को सात दिन के अनिवार्य पृथकवास से राहत नहीं मिलेगी ।

यह शिविर सात सितंबर से 27 सितंबर तक लगाया जाना था । टूर्नामेंट डेनमार्क में तीन से 11 अक्टूबर तक खेले जायेंगे । भारतीय खेल प्राधिकरण ने साइ पुलेला गोपीचंद अकादमी में शिविर का प्रस्ताव रखा था ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुंबई में कंगना रनौत के घर पहुंचे: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साइ चाहता था कि ट्रेनिंग से कम से कम एक सप्ताह पहले सभी 26 खिलाड़ी पृथकवास में रहे जिसे खिलाड़ियों और भारतीय बैडमिंटन संघ ने खारिज कर दिया ।

चयनकर्ताओं में से एक विमल कुमार ने कहा ,‘‘साइ ने साफ कर दिया कि पृथकवास प्रोटोकॉल को लेकर कोई राहत नहीं मिल सकेगी और शिविर का फैसला बाइ पर छोड़ दिया । काफी विचार विमर्श के बाद आज तय किया गया कि खिलाड़ियों के लिये इसका पालन करना कठिन होगा ।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बीजेपी पर हमला, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिहार चुनाव के लिए ट्रंप कार्ड बना रही है पार्टी.

उन्होंने कहा ,‘‘ लिहाजा खिलाड़ी अपने अपने केंद्रों पर अभ्यास करके रवानगी से पहले हैदराबाद पहुंचेंगे ।’’

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शिविर या ट्रायल के बिना टीम चुनना कठिन होगा ।

साइ ने कहा था कि खिलाड़ियों को गोपीचंद अकादमी में रहकर अभ्यास करना होगा लेकिन अधिकांश शीर्ष खिलाड़ियों ने वहां रहने पर ऐतराज जताया था । इनमें से अधिकतर हैदराबाद से ही हैं ।

एक अन्य घटनाक्रम में विश्व कांस्य पदक विजेता बी साइ प्रणीत ने दाहिने घुटने में दर्द के कारण थॉमस कप और डेनमार्क में दो सुपर 750 टूर्नामेंटों से नाम वापिस ले लिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)