खेल की खबरें | नसीम शाह को हुआ निमोनिया, इंग्लैंड के खिलाफ बाकी मैचों से बाहर

कराची, 28 सितंबर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रंखला के बाकी मुकाबले नहीं खेल सकेंगे कयोंकि निमोनिया होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है ।

नसीम की पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए अंतिम एकादश में जगह लगभग पक्की थी लेकिन मंगलवार देर रात स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद इस युवा खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ नसीम को निमोनिया हो गया है और चिकित्सा समिति उनकी हालत पर नजर रखे हुए है ।

बयान के मुताबिक, ‘‘वह आज रात नहीं खेलेंगे और बाकी मैच खेलने के बारे में कोई फैसला चिकित्सा समिति की सलाह पर लिया जाएगा।’’

नसीम ने श्रृंखला का शुरूआती मुकाबला खेला था लेकिन इसके बाद वह तीन मैच में एकादश से बाहर रहे। यह 21 साल का गेंदबाज पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें कराची में चार मैच खेलने के बाद बाकी के तीन मैचों के लिए लाहौर पहुंची है। श्रृंखला अभी 2-2 से बराबरी पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)