LSG vs KKR, IPL 2024 54th Match: इकाना में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 236 रनों का विशाल टारगेट

मार्कस स्टोइनिस पर उन्होंने 11वें ओवर में तीन चौके जमाये. लेकिन रवि बिश्नोई आखिरकार तीसरे प्रयास में नारायण की पारी समाप्त करने में सफल रहे जिनकी गेंदों पर पहले दो बार इस आल राउंडर के कैच छूटे थे. लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाते हुए केकेआर के बल्लेबाजों पर लगाम लगायी.

सुनील नारायण (Photo Credit: IPL/Twitter)

लखनऊ: फॉर्म में चल रहे सुनील नारायण ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना विस्फोटक प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां 38 गेंद में 81 रन की पारी खेलकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मेजबान लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के खिलाफ छह विकेट पर 235 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की. LSG vs KKR, IPL 2024 54th Match Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 236 रनों का टारगेट, सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने खेली तूफानी पारी

बल्ले से फिर अपनी काबिलियत का नमूना पेश करते हुए वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने अपनी पारी के दौरान सात छक्के और छह चौके जमाये. नारायण को दो गेंद के अंतराल में कैच छूटने से दो बार जीवनदान मिला. इसके बाद उन्होंने पांच गेंद में पांच चौके जड़कर केकेआर की पारी की लय तय कर दी.

पहले उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी दो गेंद पर नवीन उल हक पर लगातार चौके जमाये. इसके बाद उन्होंने चौथे ओवर में मोहसिन खान की गेंद पर लगातार तीन चौके जड़ दिये. नारायण और फिल सॉल्ट (32 रन) ने दो बार की चैम्पियन टीम को उम्मीद के मुताबिक विस्फोटक शुरुआत करायी. दोनों ने मिलकर तेजी से 61 रन की साझेदारी बना ली. लेकिन नवीन उल हक ने सॉल्ट को पवेलियन भेजकर यह भागीदारी तोड़ दी.

मध्यम गति के गेंदबाज यश ठाकुर ने पावरप्ले के अंतिम ओवर में रन गति पर लगाम कसते हुए सिर्फ दो रन दिये. इससे छह ओवर में केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 70 रन था. नारायण ने अपने चिर परिचित अंदाज में तेजी से रन जुटाना जारी रखा और 27 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया.

मार्कस स्टोइनिस पर उन्होंने 11वें ओवर में तीन चौके जमाये. लेकिन रवि बिश्नोई आखिरकार तीसरे प्रयास में नारायण की पारी समाप्त करने में सफल रहे जिनकी गेंदों पर पहले दो बार इस आल राउंडर के कैच छूटे थे. लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाते हुए केकेआर के बल्लेबाजों पर लगाम लगायी.

नवीन उल हक ने आंद्रे रसेल (12 रन) को आउट किया। मोहसिन खान के लिए ‘कनकशन सब’ के रूप में उतरे युद्धवीर सिंह ने अगले ओवर में युवा अंगकृष रघुवंशी (32 रन) का विकेट लिया. फिर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने रिंकू सिंह (16 रन) की पारी समाप्त की. वहीं ठाकुर ने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (23 रन) को आउट किया. लेकिन रमनदीप सिंह ने छह गेंद में नाबाद 25 रन जड़कर केकेआर को 230 रन के पार पहुंचा दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड