देश की खबरें | पिता-पुत्र की हत्या के मामले में दो वकीलों सहित 14 के खिलाफ नामजद मुकदमा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रतापगढ़ (उप्र), 18 अगस्त उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को हुई पिता—पुत्र की हत्या के मामले में दो वकीलों सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है ।

पुलिस उपाधाीक्षक अतुल अंजान ने मंगलवार को बताया कि रविवार को शेखपुर में विवादित जमीन को लेकर हुई पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिससे इस घटना में दयाशंकर मिश्र और उनके बेटे आनंद की मौत हो गयी थी ।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: गणपति विर्जसन के लिए BMC ने shreeganeshvisarjan.com वेबसाइट लॉन्च की, ऐसे बुक करें ऑनलाइन स्लॉट.

अंजान ने बताया कि मृतक के बेटे आशुतोष की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । नामजद आरोपियों में वकील सुरेश चंद्र त्रिपाठी और विमल तिवारी शामिल हैं ।

घटना के बाद रानीगंज थाने के प्रभारी राजेश राय समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था ।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार में स्वास्थ राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोरोना से संक्रमित.

उल्लेखनीय है कि शेखपुर गाँव के दयाशंकर मिश्रा और चन्द्रमणि मिश्र के बीच जमीन के विवाद के निस्तारण के लिए विमल तिवारी और सुरेश चंद्र त्रिपाठी नामक वकीलों की मध्यस्थता में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया।

घटना में दयाशंकर (60), उनका बेटा आनन्द (28) और दूसरे पक्ष के चन्द्रमणि मिश्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दयाशंकर और उनके बेटे आनंद को मृत घोषित कर दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)