जरुरी जानकारी | एनएएम इंडिया का जून तिमाही में मुनाफा 37 प्रतिशत घटकर 114.1 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 28 जुलाई निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट (एनएएम इंडिया) का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 114.1 करोड़ रुपये पर आ गया।

एनएएम इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 181.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 19 प्रतिशत घटकर 299.37 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में यह 369.2 करोड़ रुपये रही थी।

एनएएम इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संदीप सिक्का ने कहा, ‘‘बीती तिमाही में घरेलू अर्थव्यवस्था के साथ-साथ म्यूचुअल फंड उद्योग भी प्रभावित हुआ था।’’

एनएएम इंडिया, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (एनआईएमएफ) की संपत्ति प्रबंधक है।

एनएएम इंडिया की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां 30 जून, 2022 तक 3.31 लाख करोड़ रुपये थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)