देश की खबरें | नायडू ने उद्यमी प्रतिभाओं के लिए विश्वविद्यालयों तथा उद्योगों के बीच संपर्क बढ़ाने का सुझाव दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को नये कारोबारी विचार रखने वाले छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए विश्वविद्यालयों और उद्योगों के बीच संपर्क बढ़ाने की वकालत की।

विशाखापत्तनम से वीडियो कॉन्फ्रेंस से एक वैश्विक उद्यमी सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने विश्वविद्यालयों से युवाओं में उद्योग प्रतिभाओं को तराशने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर खोलने को कहा।

यह भी पढ़े | Jharkhand: पत्नी ने पति की हत्या के लिए दी 5 लाख की सुपारी, पुलिस ने ऐसे बचाई जान.

उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र से विश्वविद्यालय परिसरों में उद्यमिता माहौल के लिए वित्तपोषण और प्रोत्साहन के लिए आगे आने को कहा।

नायडू ने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी युवा है और प्रतिभाशाली युवाओं की ऊर्जा का पूरी तरह उपयोग होना चाहिए और उनकी सोच नौकरी मांगने वालों से नौकरी देने वालों के रूप में बदलनी चाहिए।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कांग्रेस का पीएम पर निशाना, कहा-प्रधानमंत्री की नीतियां कृषि क्षेत्र को नष्ट करने पर तुली हुई हैं, वे आभासी छवि से बाहर निकल कर ध्यान दें.

उप राष्ट्रपति ने महिलाओं में भी उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान की जरूरत बताई।

भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र वाला देश बताते हुए नायडू ने नासकॉम के एक हालिया डेटा का हवाला दिया और कहा कि तकनीक के क्षेत्र के करीब 50 प्रतिशत स्टार्ट-अप कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर पहुंचने का भरोसा रखते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दरअसल सकारात्मक खबर है और मुझे विश्वास है कि निकट भविष्य में सभी भारतीय स्टार्ट-अप के लिए हालात सुधरेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)