नागपुर, 22 अगस्त महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडों और एक कथित विवादित किताब बेचने के खिलाफ यहां स्थित अमेजन इंडिया के कार्यालय में मंगलवार को तोड़फोड़ एवं लूटपाट की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ई-कॉमर्स कंपनी ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का एक समूह कंपनी के गणेशपेठ इलाके स्थित कार्यालय में घुस गया और लूटपाट की।
अमेजन इंडिया लिमिटेड को संबोधित एक पत्र में मनसे ने दावा किया कि कंपनी की वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और इन वस्तुओं का इस्तेमाल वे लोग करते हैं जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं।
इसमें कहा गया है कि ई-कॉमर्स मंच पर ‘डेडली भगवत गीता’ शीर्षक से किताब बिक रही है जो भगवत गीता को ‘बदनाम’ करती है और इसे मंच से हटाया जाना चाहिए।
पत्र पर मनसे के स्थानीय नेता चांडू लाडे और विशाल बाडगे ने हस्ताक्षर किए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY