एजेंसी न्यूज

Tennis Premier League 2024: मुंबई में तीन दिसंबर से छठी टेनिस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे सुमित नागल, ह्यूगो गैस्टन और मैग्डा लिनेट

दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल और फ्रांस के ह्यूगो गेस्टन यहां तीन से आठ दिसंबर तक होने वाली छठी टेनिस प्रीमियर लीग के पुरुष वर्ग में मुख्य आकर्षण होंगे.

Tennis Premier League 2024: मुंबई में तीन दिसंबर से छठी टेनिस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे सुमित नागल, ह्यूगो गैस्टन और मैग्डा लिनेट
सुमित नागल (Photo Credits: Twitter)

Tennis Premier League 2024: मुंबई, 20 अगस्त दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल और फ्रांस के ह्यूगो गेस्टन यहां तीन से आठ दिसंबर तक होने वाली छठी टेनिस प्रीमियर लीग के पुरुष वर्ग में मुख्य आकर्षण होंगे. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में होने वाले इस टूर्नामेंट के दुनिया की 41वें नंबर की खिलाड़ी पोलैंड की मेग्डा लिनेट और आर्मेनिया की दुनिया की 52वें नंबर की एलिना एवानेस्यान महिला वर्ग में शीर्ष खिलाड़ी होंगी. यह टूर्नामेंट 25 अंक प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें प्रत्येक फ्रेंचाइजी को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पांच मुकाबले मिलेंगे. यह भी पढ़ें: टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन का धमाकेदार शुरुआत, जानें कब- कहां और कैसे देखें भारत में लाइव प्रसारण

दो फ्रेंचाइजी के बीच होने वाले मुकाबले में पुरुष एकल, महिला एकल, मिश्रित युगल और पुरुष युगल मैच होंगे जिसमें कुल 100 अंक दांव पर लगे होंगे। प्रत्येक वर्ग का मैच 25 अंक का होगा.

आयोजकों ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रत्येक टीम लीग चरण में 500 अंक (100 अंक गुणा पांच मुकाबले) के लिए खेलेगी और अंक तालिका में शीर्ष चार टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.’’

प्रतियोगिता में सात फ्रेंचाइजी पीबीजी पुणे जैगुआर्स, बंगाल विजार्ड्स, पंजाब पैटरियट्स, हैदराबाद स्ट्राइकर्स, गुजरात पैंथर्स, मुंबई लियोन आर्मी और गत चैंपियन बेंगलुरू एसजी पाइपर्स खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).