US Open 2024 Live Streaming in India: टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन का धमाकेदार शुरुआत, जानें कब- कहां और कैसे देखें भारत में लाइव प्रसारण
भारत में यूएस ओपन 2024 का प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. जो अपने अधिकारिक OTT प्लेटफार्म पर SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर यूएस ओपन 2024 के लाइव स्ट्रीमिंग देखने के विकल्पों प्रदान करेगा.
- Read in
- English
US Open 2024 Live Telecast in India: पेरिस ओलंपिक 2024 और सिनसिनाटी ओपन 2024 समाप्त होने के बाद अब टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का समय है. यह कोई और नहीं बल्कि यूएस ओपन 2024 होगा. टेनिस पेशेवर खिलाड़ी कमर कस रहे हैं. क्योकि वे यूएस ओपन 2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे. विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर को सीधे सेटों में फ्रांसेस टियाफो को हराकर सिनसिनाटी ओपन 2024 का ताज अपने नाम किया. सिनर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे, लेकिन फिर भी वह आसानी से फ्रांसेस टियाफो को मात देने में सक्षम थे. यह भी पढ़ें: जैनिक सिनर ने जीता सिनसिनाटी ओपन, फ्रांसेस टियाफो को सीधे सेटों में हराकर करियर पांचवां खिताब किया अपने नाम
पेरिस ओलंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता नोवाक जोकोविच भी यूएस ओपन 2024 का हिस्सा होंगे. जोकोविच के नाम अब टेनिस की सभी ट्रॉफियां मौजूद हैं. जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कार्लोस अल्काराज़ के खिलाफ मैच सीधे सेटों में जीतकर स्वर्ण पदक जीता था. जोकोविच अपने घुटने की सर्जरी के बाद भी ठीक हो रहे थे, लेकिन फिर भी उन्होंने ओलंपिक 2024 में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया था. यह देखने लायक एक दिलचस्प टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा.
यूएस ओपन 2024 कब शुरू होगा?
19 अगस्त(सोमवार) से ही यूएस ओपन 2024 की शुरूआत हो चुका है. लेकिन यूएस ओपन 2024 के आधिकारिक दौर 26 अगस्त(सोमवार) से शुरू होने वाले हैं. जिसमे बड़े सितारे ट्राफी पर कब्ज़ा जमानें का अपना अभियान शुरू करेगा.
यूएस ओपन 2024 का टेलीकास्ट किस चैनल पर देखें?
भारत में, यूएस ओपन 2024 का प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. इसलिए प्रशंसक भारत में यूएस ओपन 2024 मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें.
यूएस ओपन 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
भारत में यूएस ओपन 2024 का प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. जो अपने अधिकारिक OTT प्लेटफार्म पर SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर यूएस ओपन 2024 के लाइव स्ट्रीमिंग देखने के विकल्पों प्रदान करेगा. भारत में प्रशंसकों को यूएस ओपन 2024 देखने के लिए सोनीलिव ऐप और वेबसाइट की सदस्यता खरीदनी होगी. जिससे फैंस स्मार्ट टीवी, टैब, मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर आसानी से देख सकते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

