शिमला, 21 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और हिमाचल प्रदेश विधानसभाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पूर्व विधायक राकेश वर्मा के निधन पर शोक जताया है।
भाजपा नेता वर्मा का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
एक भाजपा प्रवक्ता के अनुसार नड्डा ने कहा कि वर्मा के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर उन्हें काफी दुख हुआ।
नड्डा ने अपने शोक संदेश में कहा कि वर्मा छात्र दिनों के दौरान उनके साथी थे और उन्होंने 1983 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्मा के साथ ही की थी।
उन्होंने कहा कि पार्टी वर्मा की अनुपस्थिति महसूस करेगी।
परमार ने कहा कि वर्मा पिछले 35 वर्षों से राजनीति में सक्रिय थे। वह एक अच्छे वक्ता थे और गरीबों, वंचितों और पिछड़ों से जुड़े हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY