मेरे पिता ने मेरे कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण किया था: ओसामा बिन लादेन का बेटा
अलकायदा के मारे जा चुके प्रमुख ओसामा बिन लादेन के एक बेटे ने दावा किया है कि उसका पिता उसे अपने नक्शेकदम पर चलने का प्रशिक्षण दे रहा था और जब वह बच्चा था, तब उसने अफगानिस्तान में उससे बंदूक चलवाई थी और उसके कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण किया था.
लंदन, 2 दिसंबर : अलकायदा के मारे जा चुके प्रमुख ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) के एक बेटे ने दावा किया है कि उसका पिता उसे अपने नक्शेकदम पर चलने का प्रशिक्षण दे रहा था और जब वह बच्चा था, तब उसने अफगानिस्तान में उससे बंदूक चलवाई थी और उसके कुत्तों पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण किया था. लादेन के बेटे उमर ने कतर की यात्रा के दौरान ‘द सन’ समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में दावा किया कि वह ‘‘पीड़ित’’ है और अपने पिता के साथ बिताए ‘‘बुरे समय’’ को भुलाने की कोशिश कर रहा है.
पेशे से चित्रकार 41 वर्षीय उमर अब फ्रांस में अपनी पत्नी जैना के साथ रहता है. उसने बताया कि लादेन ने उससे कहा था कि वह उसके काम को आगे बढ़ाने के लिए चुना गया बेटा है, लेकिन उसने न्यूयॉर्क में 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से कुछ महीने पहले अप्रैल 2001 में अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला किया. यह भी पढ़ें : बाइडन और मैक्रों ने रूस के खिलाफ एकजुटता का संकल्प जताया
उमर ने अपने कुत्तों पर रासायनिक हथियारों के परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (लादेन के गुर्गों ने) इसे मेरे कुत्तों पर आजमाया और मैं इससे खुश नहीं था. मैं बुरे समय को भूलने की हर संभव कोशिश करता हूं. यह बहुत मुश्किल है. आप हर समय पीड़ा में रहते हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

