लंदन, 21 जून इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने ऑफ स्पिनर मोईन अली का समर्थन करते हुए कहा कि आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथम्प्टन में शुरु हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में उन्हें जगह मिलनी चाहिए।
हरफनमौला मोईन को खराब फार्म के कारण पिछले साल विश्व कप के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था।
यह भी पढ़े | शेल्डन कॉट्रेल ने इस युवा भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे खरतनाक बल्लेबाज.
बत्तीस साल के मोईन 2018-19 सत्र में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें डोम बेस और जैक लीच जैसे युवा गेंदबाजों से चुनौती मिलेगी।
हार्मिसन ने विजडन क्रिकेट साप्ताहिक पोडकास्ट में कहा, ‘‘ मोईन अली वापसी कर रहे हैं और मैं उन्हें साउथम्प्टन में खेलते देख रहा हूं। अगर मेरे पास 30 खिलाड़ियों का विकल्प होगा तो मैं सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करूंगा , जिसमें मोईन भी होंगे। मैं उन्हें अंतिम 11 में रखूंगा।’’
यह भी पढ़े | डेविड वार्नर ने कहा- भारत के खिलाफ बिना दर्शकों के खेलना अजीब सा होगा.
लीच और बेस के अलावा टीम में अनुभवहीन अमर विर्दी और मैट पार्किसन भी है।
हार्मिसन ने कहा, ‘‘ मैं चाहूंगा कि टीम में विर्दी को भी जगह मिले क्योंकि इंग्लैंड को स्पिन गेंदबाजी विभाग के लिए उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY