विदेश की खबरें | पाकिस्तान में मुस्लिम किशोर ने अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के चिकित्सक की हत्या की

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 20 नवम्बर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ‘‘धार्मिक मतभेदों’’ को लेकर एक मुस्लिम किशोर ने शुक्रवार को गोलीबारी की जिसमें देश के अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के एक चिकित्सक की मौत हो गई और उनके पिता तथा दो रिश्तेदार घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | WHO ने कोविड उपचार के लिए रेमडेसिवीर के उपयोग के खिलाफ दी ये चेतावनी.

पुलिस के अनुसार, लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब में मुरह बलोचन में शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद अहमदी परिवार के सदस्य अपने घर लौट रहे थे कि इस दौरान एक किशोर ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान रूस से एमबीबीएस करने वाले एक चिकित्सक ताहिर अहमद (31) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पिता तारिक अहमद और दो रिश्तेदार घायल हो गये।

यह भी पढ़े | French President’s Ultimatum to Muslim Leaders: मैक्रों का मुस्लिम नेताओं को अल्टीमेटम, ‘प्रजातांत्रिक मूल्यों’ को स्वीकार करें.

पुलिस ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अहमदी परिवार के पड़ोस में रहता है और जाहिर तौर पर अहमदियों के खिलाफ कट्टरपंथी विचारों से प्रेरित है।

इस बीच अहमदी समुदाय के प्रवक्ता सलीम-उद-दीन ने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि पाकिस्तान में अहमदी विरोधी अभियान की लहर चल पड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)