शहर में मंगलवार तक 447 लोगों की हत्याएं हुईं, जो पिछले साल की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है और 2011 के बाद से सबसे अधिक है।
वहीं गोली लगने से मौत के मामले पिछले साल की तुलना में दोगुना और पिछले 14 साल में सबसे अधिक रहे।
न्यूयॉर्क में लगातार तीसरे साल हत्याओं के मामले में वृद्धि देखी गई, जबकि 2017 में हत्या के सबसे कम 292 मामले सामने आए थे।
पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों के अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना करने का हवाला देते हुए कहा कि कोविड-19 ने शहर को काफी प्रभावित किया।
उन्होंने कहा कि विभाग को बजट की कमी का सामना करना पड़ा। हर जगह लोगों के मास्क पहनने से अपराध के मामलों को हल करने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
पुलिस आयुक्त डर्मोट शिया ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में कहा, ‘‘ हम यकीनन बुरे दौर से बाहर निकलेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY