देश की खबरें | मुंबई: बिजली जाने से लिफ्ट में फंसे मीडिया कर्मी और बैंक कर्मचारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अक्टूबर मुंबई में सोमवार की सुबह अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने के दौरान एक मीडिया कर्मी और चार बैंक कर्मचारी, कुछ देर के लिए अपने कार्यालय की लिफ्ट में फंस गए।

बाद में किसी प्रकार उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा खोला और बाहर आने में कामयाब हुए।

यह भी पढ़े | Man Beaten To Death Over Water Dispute in Uttar Pradesh: यूपी के फतेहपुर जिले में पानी भरने के विवाद में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या.

एनडीटीवी में काम करने वाले एक कर्मचारी के अनुसार, उन्हें 11 बजे के बुलेटिन के लिए कार्यालय पहुंचना था जिसके लिए वह लोअर परेल क्षेत्र में स्थित एक इमारत की लिफ्ट में पौने ग्यारह बजे दाखिल हुए।

उन्होंने बताया कि अचानक से बिजली चली गई और लिफ्ट में उनके साथ दाखिल हुए चार बैंक कर्मचारी भी फंस गए।

यह भी पढ़े | Nirmala Sitharaman on LTC Facility: कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को त्यौहारों के लिये 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देगी मोदी सरकार.

मीडिया कर्मी के अनुसार लिफ्ट के भीतर मोबाइल काम न करने के कारण वह सहायता के लिए किसी को फोन भी नहीं कर पा रहे थे।

बैंक कर्मचारी परेशान होने लगे लेकिन मीडिया कर्मी के उन्हें समझाया।

उन्होंने कहा, “हमने मदद के लिए लिफ्ट की घंटी बजाना शुरू कर दिया। पांच-दस मिनट बाद, हम दरवाजा खोलने में कामयाब रहे और बाहर निकल आए। इमारत के सुरक्षाकर्मी भी लिफ्ट तक आ गए थे।”

उन्होंने कहा कि बाद में बिजली आ गई और लिफ्ट पुनः चालू हो गई।

मीडिया कर्मी ने लिफ्ट में फंसे होने का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)