Nirmala Sitharaman on LTC Facility: कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को त्यौहारों के लिये 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देगी मोदी सरकार
सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्यौहारों के मौके पर 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देने का फैसला किया है। उपभोक्ता खर्च बढ़ाकर अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की योजना के तहत सरकार ने यह कदम उठाया है।
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर. सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्यौहारों के मौके पर 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देने का फैसला किया है. उपभोक्ता खर्च बढ़ाकर अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की योजना के तहत सरकार ने यह कदम उठाया है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। सीतारमण ने कहा कि छठे वेतन आयोग से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को त्योहार के लिए अग्रिम देने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि एकमुश्त उपाय के तहत सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 10,000 रुपये का यह अग्रिम प्री-पेड रुपे कार्ड के रूप में होगा। इसे 31 मार्च, 2021 तक खर्च करना होगा. यह भी पढ़ें-Nirmala Sitharaman on LTC Facility: अर्थव्यवस्था में तेजी लाने को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, निर्मला सीतारमण ने एलटीसी कैश बाउचर्स योजना सहित 10 हजार रुपये अडवांस देने की घोषणा की
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को इस अग्रिम का भुगतान 10 किस्तों में करना होगा। इस पर सरकार 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

