खेल की खबरें | मुंबई इंडियंस ने मलिंगा की जगह पैटिनसन को शामिल किया

अबुधाबी, दो सितंबर गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये लसिथ मलिंगा की जगह बुधवार को आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को शामिल करने की घोषणा की।

श्रीलंका का अनुभवी तेज गेंदबाज व्यक्तिगत कारणों से इस सत्र में उपलब्ध नहीं होगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: जरुरी होगा खिलाड़ियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग बैज पहनना, परिवार के लिए भी होगा अनिवार्य, कोरोना को लेकर उठाया गया कदम.

मुंबई इंडियंस द्वारा जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘लसिथ मलिंगा ने निजी कारणों से इस सत्र में अनुपलब्ध होने का आग्रह किया है और वह श्रीलंका में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। ’’

पैटिनसन इस हफ्ते के अंत में अबुधाबी में मुंबई इंडियंस से जुड़ जायेंगे।

यह भी पढ़े | Shekhar Gawli Passes Away: पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की लाश मिली, ट्रेकिंग के दौरान घाटी में गिरने से हुई मौत.

मलिंगा मुंबई की टीम के लिये महत्वपूर्ण गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने बीते वर्षों में टीम के अभियान में अहम भूमिका निभायी थी।

टीम के मालिक आकाश अंबानी ने पैटिनसन का स्वागत किया और मलिंगा को अपना समर्थन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जेम्स हमारे साथ फिट होने के लिये सही खिलाड़ी हैं और हमारे इस समय तेज गेंदबाजों के उपलब्ध विकल्पों में शामिल होंगे। ’’

मलिंगा ने श्रीलंका के लिये पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान खेला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)