Mumbai: बैंक कर्मचारी ने अटल सेतु से कूदकर की आत्महत्या
महाराष्ट्र के मुंबई में 35 वर्षीय एक बैंक कर्मी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 5 सितंबर : महाराष्ट्र के मुंबई में 35 वर्षीय एक बैंक कर्मी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के रूप में हुई है. वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे.
उसने बताया कि रेगी ने सोमवार को पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में छलांग लगा दी. न्हावा-शेवा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बाद में रेगी का शव बरामद किया गया. यह भी पढ़ें : बिहार: पांच आईजी समेत 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला
अधिकारी ने बताया कि रेगी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में थे, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
India vs England, 2nd Semi-Final Match: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में बने कई बड़े रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Petrol Price Today, March 6, 2026: पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को राहत
Mumbai Heatwave: पारा 38.9 डिग्री के पार; महाराष्ट्र के कई जिलों में 'हीटवेव' का अलर्ट जारी
Silver Rate Today, March 06, 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव
\