देश की खबरें | पंजाब के मोहाली में बहुमंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

चंडीगढ़, 21 दिसंबर पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना गांव में शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत ढह गयी, जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

अभियान के तहत दो उत्खनन मशीनों को काम पर लगाया गया है।

दमकल विभाग की एक टीम भी मौके पर मौजूद है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इमारत ढहने पर तेज आवाज सुनाई दी।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इमारत गिरने के पीछे क्या कारण था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)