जरुरी जानकारी | एमटीएनएल सरकारी बांड के जरिये 2,138 करोड़ रुपये जुटाने के लिये शेयरधारकों से मंजूरी लेगी

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने मंगलवार को कहा कि वह सरकारी गारंटी वाले बांड के जरिये 2,138.6 करोड़ रुपये जुटाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।

सरकार ने पुनरूद्धार पैकेज के तहत एमटीएनएल को सरकारी गारंटी वाले बांड के जरिये 10 साल की अवधि के लिये 6,500 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

कंपनी पहले ही पैकेज के तहत 12 अक्टूबर को 4,316.4 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

एमटीएनएल 31 दिसंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारकों से मंजूरी लेगी।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

कंपनी ने सालाना आम बैठक (एजीएम) के लिये जारी नोटिस में कहा, ‘‘अब आपकी कंपनी बांड के जरिये शेष 2,138.6 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। बांड/डिबेंचर के लिये शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी है.....।’’

एमटीएनएल इस बैठक में पी के पुरवार को कंपनी का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने की भी मंजूरी लेगी।

दूरसंचार विभाग ने पुरवार को 13 अप्रैल, 2020 को एमटीएनल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया। वह बीएसएनएल के भी प्रमुख हैं।

पुरवार बीएसएनएल का सीएमडी बनने से पहले करीब पांच साल तक एमटीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)