सागर (मप्र), दो अक्टूबर मध्यप्रदेश में सागर जिले के मोतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार को तीन लोगों की कथित रूप से ट्रेन से कट कर मौत हो गयी।
मोती नगर के थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे लेहेदरा नाका के पास स्थित बमौरी रैंगुवा फाटक पर हुई।
उन्होंने कहा कि उस समय वहां से नरयावली से सागर की ओर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस (20808) गुजरती है।
तिवारी ने बताया कि फिलहाल कारण अज्ञात है और ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये तीनों व्यक्ति पटरी पर चल रहे थे, तभी वे ट्रेन की चपेट में आ गए।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान धर्मेन्द्र यादव (26) निवासी, संजू घोषी (30) और राजकुमार यादव (28) के रूप में की गई है। तीनों युवक मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करते थे।
तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY