पड़ोसी के कुत्ते ने बेटे को काटा तो आपे से बाहर हुआ पिता, देशी कट्टे से कर दी फायरिंग, कांड करने के बाद फरार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने बेटे को पड़ोसी के कुत्ते द्वारा काटे जाने से आक्रोशित होकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसपर (इस कुत्ते पर) गोली चला दी, लेकिन उसका निशाना सही नहीं लगा और कुत्ता सुरक्षित बच गया. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में अपने बेटे को पड़ोसी के कुत्ते द्वारा काटे जाने से आक्रोशित होकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसपर (इस कुत्ते पर) गोली चला दी, लेकिन उसका निशाना सही नहीं लगा और कुत्ता सुरक्षित बच गया. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. बास्केट लेकर इंसानों की तरह सब्जी खरीदने मार्केट पहुंचा कुत्ता, जानवर की समझदारी के कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
उन्होंने कहा कि यह घटना ग्वालियर के आमखो इलाके के विजयानगर में बृहस्पतिवार को हुई और देशी कट्टे से गोली चलाने वाले इस व्यक्ति की पहचान उपेन्द्र जादौन के रूप में की गई है.
कंपू के थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि प्रीति परमार की शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को पड़ोसी उपेन्द्र जादौन और राज जादौन आए और उन्होंने देशी कट्टे से कुत्ते पर फायर किया. हालांकि, गोली उनके कुत्ते के पास से गुजर गई. उपेंद्र अपने बच्चे को इस कुत्ते के काटने के कारण गुस्से में था. यह गोली कुत्ते के साथ-साथ इसके मालिक के बेटे के पास से भी गुजरी थी.
यादव ने कहा कि इस मामले में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
इसी महीने प्रदेश के जबलपुर शहर में पालतू कुत्ते के भौंकने पर कथित तौर पर कुछ महिलाओं की लाठियों से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था. शहर के गढ़ा इलाके में पांच दिसंबर की कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ पुरुषों को पांच महिलाओं को लाठियों से पीटते हुए देखा जा सकता है.
गढ़ा के पुलिस निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि विवाद तब शुरु हुआ जब पीड़ितों में से एक सोनम सिंगौर (20) के कुत्ते ने उसके पड़ोसी प्रिंस पर भौंक दिया, जिसके बाद प्रिंस ने रविवार को कुत्ते को लाठियों से पीटा. अधिकारी ने बताया कि इस पर जब सोनम ने प्रिंस के व्यवहार पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया और प्रिंस एवं उसके दोस्तों ने सोनम और उसकी रिश्तेदार चार अन्य महिलाओं की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2022 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

