देश की खबरें | मप्र : जबलपुर में किशोरी ने फांसी लगाई

जबलपुर, 20 जून मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 14 वर्षीय एक किशोरी ने घर पर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उप निरीक्षक अनिल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि किशोरी आरूषि सिंह का शव गढ़ा मोहल्ले में स्थित उसके घर पर पंखे से लटका मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं, बुधवार को जब वह कार्य से घर लौटीं तो उन्हें उनकी बेटी पंखे से लटकी मिली।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।

पुलिस उप निरीक्षक ने बताया कि बालिका की लिखी हुई डायरी बरामद कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)