देश की खबरें | मप्र सरकार ने बहन-बेटियों को ही शराब की दुकानों पर बिठा दिया : कमलनाथ
जियो

कमलनाथ ने ट्वीट किया, ''शिवराज जी, आप जब विपक्ष में थे तो प्रदेश में शराब को लेकर खूब विरोध करते थे और खूब भाषण देते थे।''

उन्होंने चौहान पर तंज कसते हुए आगे लिखा, ''शराब को बहन-बेटियों के लिये खतरा बताते हुए उनको साथ लेकर धरने पर बैठते थे। अब तो आपने बहन-बेटियों को ही शराब की दुकानों पर बिठा दिया।''

यह भी पढ़े | Lalu Prasad Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव ने 73वें जन्मदिन पर न्यायिक हिरासत में केक काटकर मनाया जन्मदिन.

कमलनाथ ने कहा, ''इससे शर्मनाक व दोहरा चरित्र कुछ नहीं हो सकता है।''

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण 24 मार्च की मध्य रात्रि से लागू लॉकडाउन की वजह से हुए भारी नुकसान के बाद शराब ठेकेदारों द्वारा अपनी करीब 70 प्रतिशत दुकानों को सरेंडर करने के बाद मध्यप्रदेश सरकार इन दुकानों का संचालन खुद कर रही है ।

यह भी पढ़े | बिहार: नीतीश के मंत्री नीरज कुमार का बड़ा खुलासा, कहा-लालू यादव के 2 नहीं 3 बेटे.

मध्यप्रदेश के कुछ कांग्रेस नेताओं सहित कई लोगों ने महिलाओं द्वारा शराब की दुकानों में बैठकर मध्यप्रदेश में शराब बेचे जाने की फोटो शेयर भी की हैं और इसके लिए सरकार की कड़ी निंदा की है।

वहीं, भोपाल के हुजूर सीट के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ के आरोपों को नकारते हुए कहा, ''कहीं पर भी महिलाओं को शराब बेचने में सरकार ने नहीं लगाया है। उनकी ड्यूटी इन दुकानों में व्यवस्था बनाने में लगी है।''

इसी बीच, मध्यप्रदेश आबकारी विभाग के आयुक्त राजीव दुबे ने ग्वालियर में '' को बताया, ''आबकारी विभाग के कई अधिकारी महिलाएं हैं। कई जिलों में जिला आबकारी अधिकारी महिलाएं हैं। इसलिए महिलाओं की ड्यूटी लगाना कोई मुद्दा नहीं है। उनकी ड्यूटी इन दुकानों में व्यवस्था बनाने की है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)