शिवपुरी, तीन मई मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार अपराह्न एक वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लड़कियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना रन्नौद पुलिस थाने के अंतर्गत माधा गणेश खेड़ा गांव के पास हुई।
रन्नौद पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि
मृतकों की पहचान किशनलाल (57), उनके बेटे बंटी (27), पूनम (4) और सलोनी (3) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY