देश की खबरें | मप्र उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, नौ घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धार, (मप्र) दो नवंबर मध्यप्रदेश में धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को मतदान के पहले सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। इसमें छह लोग मामूली तौर पर घायल हो गये।

जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर तिलगारा में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के वाहन आमने सामने आ गये । इसके बाद दो गुटों में संघर्ष हो गया।

यह भी पढ़े | Bypolls 2020: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कमलनाथ को मिली राहत, चुनाव आयोग बोला- जल्दी देंगे जवाब.

उन्होंने बताया कि झड़प में छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से चार लोगों की शिनाख्त कर ली गयी है। ये चारों कांग्रेस के पदाधिकारी हैं।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला ने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से फंसा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवाद और हिंसा की लेकिन प्रदेश सरकार के दवाब में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा में मंदिर में ‘नमाज’ पढ़ने पर 4 लोगों पर मामला दर्ज.

भाजपा नेता गोविंद मालू ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया और कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)