एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दो बेटों के साथ माँ ने कुंए में लगाई छलांग, तीनों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांईखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्राम सुनारखापा निवासी सम्बालाल धुर्वे की पत्नी सुनीता (30) विगत कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। सुनीता अपने दो बेटों जयकिशन (8) और वैभव (3) को बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात्रि घर से लेकर गई और गांव के ही एक कुएं में दोनों बच्चों के साथ कूद गई, जिससे तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

देश की खबरें | दो बेटों के साथ माँ ने कुंए में लगाई छलांग, तीनों की मौत

सांईखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्राम सुनारखापा निवासी सम्बालाल धुर्वे की पत्नी सुनीता (30) विगत कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। सुनीता अपने दो बेटों जयकिशन (8) और वैभव (3) को बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात्रि घर से लेकर गई और गांव के ही एक कुएं में दोनों बच्चों के साथ कूद गई, जिससे तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि सुनीता के पति का कहना है कि उसने पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। बीती रात सभी लोगों ने खाना खाया और सो गए थे।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: मालबाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर.

हिंग्वे ने बताया कि उसके पति के अनुसार सुनीता अपने दो बेटों के साथ बुधवार रात्रि 12 बजे घर से गायब मिली। इसके बाद उसकी इधर—उधर तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि बाद में बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गांव के पास ही एक कुएं में दिखाई दिया, जिसे ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 60 नए मामले सामने आए: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हिंग्वे ने बताया कि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुनीता और उसके दोनों बच्चों जयकिशन और वैभव के शवों को ग्रामीणों की मदद से कुएं से निकाला और तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारण क अब तक पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 12:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).