देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा के पास माँ-बेटे ने आत्मदाह का प्रयास किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 28 नवंबर ओडिशा विधानसभा के पास एक माँ-बेटे ने कथित पुलिस निष्क्रियता को लेकर सरकार का ध्यान खींचने के लिए शनिवार को खुद को आग लगाने का प्रयास किया। एक हफ्ते से भी कम समय में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

अधिकारियों ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले के कुजांग की सुलोचना दास और उसके बेटे सुब्रत दास ने विधानसभा परिसर के करीब आईजी पार्क के पास खुद को आग लगाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े | Dev Diwali 2020: CM योगी आदित्यनाथ ने लिया बनारस में तैयारियों का जायजा, बोले दिव्य होगी काशी की देव-दीपावली.

उन्होंने बताया कि हालांकि, एक सतर्क सुरक्षा कर्मी ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उन्हें माचिस की तीली जलाने से रोका। दोनों ने खुद पर किरोसीन तेल डाला था।

हिरासत में लिए जाने के दौरान, सुलोचना ने कहा कि जगतसिंहपुर में पुलिस से न्याय पाने में असमर्थ होने के बाद वह भुवनेश्वर आई और आत्महत्या करने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शादियों में सिर्फ 50 लोग, इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू.

उसने आरोप लगाया कि उसके दूसरे बेटे अम्ब्रुत दास की 20 जुलाई, 2019 को कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी और पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने के बाद इस मामले में जांच को बंद कर दिया।

सुब्रत ने, ‘‘मुझे पता है कि मेरे भाई की हत्या की गई थी, लेकिन पुलिस न्याय देने में विफल रही। हमने कई मंचों से संपर्क किया, लेकिन निराश हाथ लगी।"

वर्तमान में विधानसभा का सत्र चल रहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को तीन किसानों ने विधानसभा गेट के पास आत्मदाह का प्रयास किया, जिन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कटक जिला सहकारी बैंक से उनके नाम पर ऋण लिया लेकिन वे पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद भी न्याय पाने में विफल रहे हैं।

मंगलवार को नयागढ़ जिले के एक दंपति ने भी विधानसभा के सामने खुद को आग लगाने का प्रयास किया था। उसने अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण और बाद में 14 जुलाई को उसकी मौत के मामले में न्याय की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)