जरुरी जानकारी | श्रीलंका आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक भारतीय

कोलंबो, नौ नवंबर श्रीलंका में अक्टूबर के महीने में छुट्टियां मनाने के लिए आए पर्यटकों की सूची में भारतीय शीर्ष स्थान पर हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां कहा कि श्रीलंका महामारी के बाद अब श्रीलंका में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण ने कहा, “अक्टूबर के दौरान श्रीलंका में आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की कुल संख्या 22,771 थी। अप्रैल के महीने के बाद पर्यटकों की आवाजाही तेजी से घटने के बाद अक्टूबर के महीने में मामूली सुधार देखा जा सकता है। यह दुनियाभर में टीकाकरण में तेजी के बाद सुधार को दर्शाता है।”

अक्टूबर के दौरान भारत, ब्रिटेन, पाकिस्तान, रूस और जर्मनी से अधिक अधिक पर्यटक श्रीलंका आए।

पर्यटन विकास प्राधिकरण ने कहा, “अक्टूबर में श्रीलंका आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक 37 प्रतिशत हिस्सा भार तका रहा। ब्रिटेन और पाकिस्तान का हिस्सा क्रमश: 10 प्रतिशत और 9 प्रतिशत था।’’

इस वर्ष 31 अक्टूबर तक कुल 60,695 पर्यटक श्रीलंका आए। यह पिछले वर्ष की तुलना में 88 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था भी कोविड-19 महामारी की चपेट में आई है, जिसके कारण विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 5,45,935 मामले सामने आए हैं। यहां महामारी से 13,875 लोगों की जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)