सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर शामली में 600 से अधिक लोगों पर जुर्माना
कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने शामली जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने के कारण 610 लोगों पर जुर्माना लगाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शामली में लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है.
मुजफ्फरनगर, 11 जून: कोविड-19 (Covid-19) संबंधी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने शामली जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने के कारण 610 लोगों पर जुर्माना लगाया है. पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है और बुधवार को 610 लोगों पर 63,000 रूपये का जुर्माना लगाया.
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शामली में लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है. बता दें कि इस महामारी ने अब तक 286,579 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है.
इसके साथ ही कोरोना के कारण देश में मरने वालों की संख्या 8102 पहुंच गई है. अगर एक्टिव केस की बात करें तो देश में 137448 केस हैं. कोरोना वायरस से ठीक होकर 141028 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

