सूडान में सेना और प्रतिद्वंद्वी अर्द्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहे।
अंतरराष्ट्रीय विस्थापन संगठन के अनुसार अप्रैल के मध्य में संघर्ष शुरू होने के बाद से 40 लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, वहीं 11 लाख लोग पड़ोसी देशों में पलायन कर गये हैं।
एजेंसी ने कहा कि 7,50,000 से अधिक लोग मिस्र या चाड पहुंच गये हैं।
संघर्ष में मध्यस्थता के अंतरराष्ट्रीय प्रयास अब तक नाकाम रहे हैं। हिंसा शुरू होने के बाद संघर्ष विराम के लिए कम से कम नौ समझौते हुए हैं और सारे टूट गये।
सूडान में करीब पांच महीने पहले संकट तब शुरू हुआ था जब जनरल आब्देल फतह बुरहान के नेतृत्व वाली सेना और मोहम्मद हमदान दगालो की अगुवाई वाले रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच लंबे समय से चला आ रहे तनाव ने विकराल रूप ले लिया।
इस हिंसा में सूडान की राजधानी खारतूम शहरी युद्धक्षेत्र बन गयी है और कोई भी पक्ष शहर पर नियंत्रण नहीं कर पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY