एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बुधवार को 10,128 और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1,86,461 हो गई है।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक नये मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, पांच अगस्त आंध्र प्रदेश में बुधवार को 10,128 और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1,86,461 हो गई है।

लगातार तीन दिन तक 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद 31 जुलाई के बाद राज्य में संक्रमण के मामलों में थोड़ी गिरावट आयी थी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में विलय पर विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट का नोटिस.

राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में और 77 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। अब तक कुल 1681 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 8,729 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए।

यह भी पढ़े | अयोध्या में भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हरिद्वार में भी दीपोत्सव, हर की पौड़ी पर जलाए गए दीपक: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 1,04,3534 संक्रमित ठीक हो चुके हैं जबकि 80,426 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).