देश की खबरें | मानसून ने केरल में दी दस्तक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ बरसात का चार महीने लंबा मौसम शुरू हो गया।
नयी दिल्ली, एक जून दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ बरसात का चार महीने लंबा मौसम शुरू हो गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत में "सामान्य से ज्यादा" बारिश हो सकती है जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में "सामान्य" बरसात का अनुमान है।
बहरहाल, पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, '' दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी।''
जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून की वजह से देश में 75 फीसदी बारिश होती है।
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन आईएमडी ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थितियां बनी नहीं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

