जरुरी जानकारी | मॉयल ने दूसरी तिमाही में 7.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी मॉयल ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 7.33 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 88.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

मॉयल ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के नतीजों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से नहीं की जा सकती।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 333.20 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 306.30 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 324.55 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 201.85 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा है कि कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से कई तरह की दिक्क्तें पैदा हुईं। इससे उसका कारोबार और मुनाफा दोनों प्रभावित हुए हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)