नयी दिल्ली, 10 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संगीतमय श्रद्धांजिल देने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की सराहना की और कहा कि उन्होंने संगीत के जरिए पूरे देश की भावनाएं प्रस्तुत कीं।
मोदी ने सुप्रियो द्वारा गाए गए वीडियो गीत को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘असाधारण प्रणब दा को दिल को छू लेने वाली श्रद्धांजलि। बाबुल सुप्रियो पूरे देश की भावना को प्रस्तुत करते हुए।’’
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 23,446 नए केस, 448 की मौत: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पश्चिम बंगाल सांसद सुप्रीयो ने यह गीत टृवीट करते हुए लिखा, ‘‘सबके प्रिय पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। टैगोर की ‘धाये जेनो मोर शोकोल भालो बाश’। प्रणब दा के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने इस बारे में जो विचार दिए उसके लिए उनका शुक्रिया।’’
मुखर्जी का 31 अगस्त की शाम दिल्ली के सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्हें गत 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी।
यह भी पढ़े | Coronavirus In Delhi: दिल्ली में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 4,308 नए केस दर्ज.
मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे। उन्होंने इंदिरा गांधी, पी वी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह जैसे तत्कालीन प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया।
पश्चिम बंगाल में जन्में मुखर्जी को ‘चलता फिरता इनसाइक्लोपीडिया’ कहा जाता था और हर कोई उनकी याददाश्त क्षमता, तीक्ष्ण बुद्धि और मुद्दों की गहरी समझ का मुरीद था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY