देश की खबरें | बेदी के जन्मदिन पर मोदी, नारायणसामी ने दी शुभकामनाएं
जियो

पुडुचेरी, नौ जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को उप राज्यपाल किरण बेदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी।

अपने शुभकामना संदेश में मोदी ने कहा, “आपको अनंत शुभकामनाएं, बेदी।”

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोविड-19 से पॉजिटिव BMC डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दिक्षित का निधन, जल आपूर्ति विभाग में थे तैनात.

उन्होंने कहा कि मानवीय, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों को लेकर प्रतिबद्धता को दोहराने के लिये जन्मदिन एक विशेष अवसर है।

उन्होंने कहा, “आपने अपने काम करने की पूरी शैली में जिस तरह इन मूल्यों को समाहित किया है और आम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिये जिस तरह प्रयास करती हैं वह सभी के लिये प्रेरणा है।”

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

मोदी ने कहा, “उप राज्यपाल के तौर पर जिस दक्षता और कर्तव्य की भावना से आप अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं वह राज्य को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।”

उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि बेदी समाज, राज्य और राष्ट्र की सेवा उसी समर्पण से करती रहेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन और राष्ट्र की सेवा में आपको सदैव ऊर्जामय बनाए रखने की प्रार्थना करता हूं।”

विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय मुद्दों को लेकर आम तौर पर बेदी से टकराव की राह पर चलने वाले नारायणसामी ने भी उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, “मैंने बेदी को शुभकामना संदेश भेजा है।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सरकार और लोगों की तरफ से बेदी को शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)