एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मोदी ने अर्जेटीना के राष्ट्रपति फर्नांडीज से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से यहां मुलाकात की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश की खबरें | मोदी ने अर्जेटीना के राष्ट्रपति फर्नांडीज से की मुलाकात

म्यूनिख, 26 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से यहां मुलाकात की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार को जर्मनी के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। वह शक्तिशाली समूह और उसके सहयोगी देशों के नेताओं के साथ ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद रोधी, पर्यावरण और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी की दो देशों की यात्रा के दौरान पहली द्विपक्षीय बैठक पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यूनिख में राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत और अर्जेंटीना के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।’’

भारत के अलावा जी7 शिखर सम्मेलन के मेजबान जर्मनी ने अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को वैश्विक लोकतंत्रों को अपने भागीदारों के रूप में मान्यता देने के लिए अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

भारत-अर्जेंटीना संबंधों को 2019 में रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया था। दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंध पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं और इसमें राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग शामिल है।

अर्जेंटीना में भारतीय मूल के लगभग 2,600 लोग रहते हैं, जिनमें भारतीय कंपनियों और बहुराष्ट्रीय निगमों के साथ काम करने वाले पेशेवर शामिल हैं।

मोदी 28 जून को जर्मनी से संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).