देश की खबरें | एमएलसी चुनाव: कोविड-19 मरीजों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, 13 अक्टूबर मराठवाड़ा में महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव के लिए कोविड-19 रोगियों और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा दी जाएगी।

चुनाव की तिथि अभी घोषित होनी बाकी है लेकिन जिला प्रशासन ने मतदान के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के मद्देनजर नंदकिशोर ने पटना साहिब से तो लालू के पुत्र तेज प्रताप ने हसनपुर से भरा नामांकन.

औरंगाबाद के जिला कलेक्टर सुनील चव्हाण ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को एक बैठक में कहा कि मतदान केंद्रों पर मास्क और एकदूसरे से दूरी बनाये रखने का नियम अनिवार्य होगा।

मतदान केंद्रों की एक सूची प्रकाशित कर दी गई है और लोगों से कहा गया है कि यदि उन्हें उसे लेकर कोई आपत्ति है तो वे उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Vs Governor BS Koshyari: मंदिर खोलने को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हिंदुत्व को लेकर महाराष्ट्र के सीएम पर कसा तंज तो उद्धव ठाकरे ने दिया ये जवाब.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान बूथ पर एक हजार मतदाता अपने वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग पंक्ति होगी।

कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 मरीजों और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)