विदेश की खबरें | दुबई में लापता भारतीय प्रवासी का शव मिला

दुबई, सात अगस्त दुबई में अप्रैल से ही गायब 54 वर्षीय एक भारतीय प्रवासी का शव बरामद किया गया है।

मीडिया की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी है।

यह भी पढ़े | TikTok Threatens Legal Action Against US President Donald Trump: यूएस के राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ TikTok ने दी कोर्ट जाने की धमकी.

गल्फ न्यूज में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार केरल के श्रीधरन देवकुमार 28 अप्रैल से लापता थे। वह दुबई में कार किराए पर देने वाली एक कंपनी में सुपरवाइजर थे।

दुबई के सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनप्पल्ली ने कहा कि पिछले महीने एक शव बरामद हुआ था, लेकिन शव की स्थिति खराब हो चुकी थी। बाद में डीएनए सहित विभिन्न जांच से शव की पहचान हो सकी और पता लगा कि वह शव देवकुमार का ही था।

यह भी पढ़े | Facebook Employees to work from home till July 2021: फेसबुक के स्टाफ 2021 के मध्य तक करेंगे घर से काम.

देवकुमार के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

बताया जाता है कि कोरोना वायरस को लेकर वह अवसादग्रस्त भी हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)