विदेश की खबरें | जापानी पोत के लापता चालक दल के सदस्यों, गायों की तलाश फिर शुरू

‘गल्फ लाइवस्टॉक 1’ जहाज ने दो सितम्बर तड़के संकट संदेश भेजा था। 11,947 टन वजन वाला यह जहाज चालक दल के 43 सदस्यों और 5,800 गायों को लेकर पूर्वी चीन सागर में अमामी ओशिमा के तट के नजदीक से गुजर रहा था।

जापान में आए दूसरे तूफान के बचाव अभियान बाधित करने से पहले चालक दल के दो सदस्यों को बचा लिया गया था और एक अन्य सदस्य का शव बरामद हुआ था। चालक दल के 40 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े | India-China Border Stand Off: रक्षा मंत्रालय का बयान- भारतीय सेना ने एलएसी पर नहीं की कोई फायरिंग.

विमान के जरिए तलाश करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी गई थी।

तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को लहरे शांत होने पर दो गश्त नौकाएं दोबारा समुद्र में उतरीं।

यह भी पढ़े | World COVID-19 Tracker: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 2.70 करोड़ के पार.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)