महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पिता सहित 2 गिरफ्तार
महाराष्ट्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में बुधवार को लड़की के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रत्नागिरी जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया था.
मुंबई, 27 अगस्त: महाराष्ट्र (Maharashtra) में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में बुधवार को लड़की के पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने रत्नागिरी जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया था.
उन्होंने कहा कि घटना तब सामने आई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बच्चे के जन्म और नाबालिग लड़की की उम्र के बारे में सूचित किया. अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने बताया कि उसके पिता और उनका दोस्त 2018 से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे.
उसकी शिकायत के आधार पर, पंतनगर पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की.
Tags
संबंधित खबरें
Ashok Kharat Sex Scandal: अशोक खरात मामले में महाराष्ट्र सरकार पर भड़के राज ठाकरे, सीएम फडणवीस को घेरा, प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की
Ladki Bahin Yojana e-KYC last Date: लाडकी बहन योजना की ई-केवाईसी सुधार के लिए बचे हैं अब कुछ ही दिन, जानें क्या है अंतिम डेट
Ashok Kharat Scandal: ढोंगी बाबा अशोक खरात की एक और घिनौनी करतूत CCTV में कैद, मां के सामने बच्ची से दुर्व्यवहार का नया VIDEO आया सामने
Ladki Bahin Yojana E-KYC Deadline: 31 मार्च तक पूरा करें वेरिफिकेशन, नहीं तो रुक सकती है ₹1500 की किस्त
\