देश की खबरें | अर्नब की गिरफ्तारी पर मंत्रियों एवं भाजपा का आक्रोश चुनिंदा और शर्मनाक : कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार नवंबर कांग्रेस ने टेलीविजन पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की सरकार एवं भाजपा नेताओं की ओर से निंदा किए जाने पर बुधवार को आरोप लगाया कि इनका आक्रोश चुनिंदा और शर्मनाक है।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

यह भी पढ़े | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर बताया, कहा- आज रात बयान देंगे: 4 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं हैरान हूं कि सरकार में बैठे लोगों का आक्रोश बहुत चुनिंदा है। जब उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लोगों के नमक-रोटी खाने की खबर प्रकाशित करने पर एक पत्रकार को महीनों जेल में डाल दिया जाता है, जब पत्रकारों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है तो यह आक्रोश क्यों नहीं दिखता?’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘ भाजपा इस देश में आखिरी पार्टी होनी चाहिए जो प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में बात कर सकती है। उसका रुख शर्मनाक है।’’

यह भी पढ़े | नीरव मोदी प्रत्यपर्ण मामले में सुनवाई कर रही लंदन की अदालत में भारत के सबूत स्वीकार्य.

सुप्रिया ने आरोप लगाया, ‘‘जिस पत्रकार की बात हो रही है उन्होंने पत्रकारिता का मखौल बनाया है। वह भाजपा के ‘मोर्चे’ की तरह काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा और कानून अपना काम करेगा।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने एक 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा ने इस गिरफ्तारी की निंदा की है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)