जरुरी जानकारी | माइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कार्यबल में कटौती की अपनी वैश्विक रणनीति के तहत पाकिस्तान में अपने सीमित परिचालन को बंद करने की घोषणा की है।
कराची, चार जुलाई दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कार्यबल में कटौती की अपनी वैश्विक रणनीति के तहत पाकिस्तान में अपने सीमित परिचालन को बंद करने की घोषणा की है।
शुक्रवार को विभिन्न पक्षों ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ‘चिंताजनक संकेत’ बताया।
माइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद बृहस्पतिवार को पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद करते हुए वैश्विक पुनर्गठन और क्लाउड-आधारित, साझेदार-नेतृत्व वाले मॉडल में बदलाव का हवाला दिया।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब इस माइक्रोसॉफ्ट ने 2023 के बाद से अपने सबसे बड़े छंटनी दौर में दुनिया भर में लगभग 9,100 नौकरियों (कार्यबल का लगभग चार प्रतिशत) में कटौती की है।
माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान के पूर्व संस्थापक प्रबंधक जवाद रहमान ने सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री से एक साहसिक केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) संचालित योजना के साथ तकनीकी दिग्गजों के साथ जुड़ने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि कंपनी का देश से बाहर निकलना मौजूदा कारोबारी माहौल को दर्शाता है।
रहमान ने पेशेवरों के सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन पर लिखा, “यहां तक कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों को भी बने रहना असंतुलित लगता है।”
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के परिचालन बंद करने पर चिंता जताई।
उन्होंने लिखा, “यह हमारे आर्थिक भविष्य के लिए एक चिंताजनक संकेत है।”
अल्वी ने दावा किया कि माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार विस्तार के लिए पाकिस्तान पर विचार किया था, लेकिन उस अस्थिरता के कारण कंपनी ने 2022 के अंत तक वियतनाम को चुना।
उन्होंने लिखा, “अवसर खो दिया गया।”
जवाद ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान में पूर्ण वाणिज्यिक आधार संचालित नहीं करती है, बल्कि उद्यम, शिक्षा और सरकारी ग्राहकों पर केंद्रित संपर्क कार्यालयों पर निर्भर करती है।
हाल के वर्षों में, उस काम का अधिकांश हिस्सा पहले से ही स्थानीय भागीदारों को सौंप दिया गया है, जबकि लाइसेंस और अनुबंधों का प्रबंधन आयरलैंड में अपने यूरोपीय केंद्र से किया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

