देश की खबरें | मानसिक रूप से परेशान महिला पर तीन साल की बेटी की हत्या का मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित महिला के खिलाफ कथित तौर पर तीन साल की बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने अपनी तीन साल की बच्ची को कथित रूप से उठाकर फर्श पर पटक दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है।

यह भी पढ़े | Gyms, Yoga Institutes Allowed to Re-open in Delhi: दिल्ली में कंटेनमेंट जोन को छोड़ सभी जगहों पर आज से खुलेंगे जिम और योगा सेंटर, साप्ताहिक बाजारों को भी खोलने के लिए मिली इजाजत.

नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणविजय सिंह के बताया कि घटना सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव की है। सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला रेणु घायल थी और बच्ची की मौत हो चुकी थी। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि असापास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति शराबी है और पति-पत्नी में अकसर लड़ाई है और परसों भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के सिक्किम में पिछले 24 घंटे में 31 नए मरीज पाए गए, 3 की मौत: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची का पिता अमित सुबह से लापता था और इसलिए शक के दायरे में था, लेकिन बाद में वह पुलिस थाने में महिला की शिकायत के साथ उपस्थित हुआ।

अमित के अनुसार उसकी पत्नी रेणु की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पहले भी उसके बेटे व बेटी पर कई बार हिंसक हमला कर चुकी है। अमित के बयान का महिला के मात-पिता ने भी समर्थन किया।

पुलिस ने बताया कि सुबह पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन नये सिरे से मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार अबतक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)