देश की खबरें | पंजाब अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य निलंबित

चंडीगढ़, 21 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पूनम कांगड़ा को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के एक गैर-आधिकारिक सदस्य पद से निलंबित करने को मंजूरी दे दी है।

कांगड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत ने बनायी कोविड-19 उपचार के लिए दो दवाइयां, जानिए कैसे होगा उनका प्रयोग.

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से कांगड़ा की सदस्यता को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा के खिलाफ जांच के आदेश दिये थे। उन्हें कुछ दिन पहले संगरूर पुलिस ने उनके पति और पुत्र के साथ गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | मिजोरम में 30 जून तक 'टोटल लॉकडाउन', कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला.

संगरूर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के कांगड़ा के बेटे के साथ कथित तौर पर चले जाने के बाद चार जून को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद संगरूर पुलिस ने कांगड़ा और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)